घंसौर: घंसौर के वार्ड नंबर 7 में नाली और सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
Ghansaur, Seoni | May 26, 2026 घंसौर के वार्ड नंबर 7 में नाली और सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत सिवनी/ घंसौर मुख्यालय के वार्ड नंबर 7 में लंबे समय से सड़क पर बह रहे गंदे पानी और जलभराव की समस्या से परेशान वार्डवासियों को अब राहत मिलने जा रही है ग्राम पंचायत घंसौर द्वारा क्षेत्र में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है