अररिया: अररिया में तूफान से फसलों को हुए नुकसान का आकलन, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Araria, Araria | May 1, 2026 अररिया में मार्च महीने, आए तूफान और तेज आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों में खड़ी रबी फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गेहूं, मक्का, सरसों और अन्य फसलें आंधी के तेज झोकों से लेट गईं या पूरी तरह बर्बाद हो गईं। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों पर दोहरी मार पड़ी है।