सुपौल: बसबिट्टी पंचायत ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प, सखी वार्ता में दिलाई गई सामूहिक शपथ
Supaul, Supaul | Jun 19, 2026 सुपौल के महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में संकल्प जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुपौल प्रखंड के बसबिट्टी पंचायत में बाल विवाह उन्मुखीकरण एवं सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया श्रीमती नीलम देवी ने की।