बुरहानपुर: दिवाली की खरीदारी करने पत्नी सहित आम आदमी की तरह बाजार पहुंचे एसपी, क्यूआर कोड से किया भुगतान, वीडियो वायरल
बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने शनिवार दोपहर 2 बजे पत्नी सहित बाजार पहुंचकर दीपावली की खरीदारी की। दीपावली पर स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। एसपी ने फूल चौक, सुभाष चौक क्षेत्र में स्थित छोटे व्यापारियों से माता लक्ष्मी की मूर्ति, सिंघाड़े, हाथ से बने मिट्टी के दीपक और पूजन सामग्री खरीदी।