नामकुम: लालपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा का किया गया उद्घाटन
Namkum, Ranchi | Jun 15, 2026 लालपुर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नई शाखा के खुलने से रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।