फतेहपुर: शॉट सर्किट से जल निगम के स्टोर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, अधिकारियों ने मौके पर किया नुकसान का आकलन
फतेहपुर जिले के बिन्दकी के जनता गांव में जल निगम के स्टोर में आग लगने से लगभग 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है शॉट सर्किट से आग लगने से कीमती पाइप और सामान जलकर खाक हुआ है। आग लगने से जहां गनीमत रही कि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद रही जिसे तत्काल बुझा लिया गया नहीं तो काफी नुकसान हो सकता था।