बेरमो: पांच नंबर धौड़ा हीरक रोड पर भूमिगत आग से धंसी सड़क, बना बड़ा गोफ, आवाजाही बंद
Bermo, Bokaro | Jun 18, 2026 बेरमो प्रखंड के पांच नंबर धौड़ा स्थित हीरक रोड पर भूमिगत आग ने एक बार फिर खतरा बढ़ा दिया है। वर्षों से जमीन के नीचे सुलग रही आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया, जिससे सड़क किनारे बड़ा गोफ बन गया। सड़क में लंबी-लंबी दरारें पड़ गई हैं और एक हिस्सा पूरी तरह धंस गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।