चूरू: ढाढर टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर पुलिस ने मृतक के शव का कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Feb 21, 2025 चूरू के एनएच 52 ढाढ़र टोल के पास पैदल चल रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। यहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।