ग्वालियर गिर्द: कोचिंग जा रही लड़कियों के ऑटो को कार ने मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सामने सनातन धर्म मंदिर रोड पर मंगलवार सुबह कोचिंग के लिए 2 लड़कियों को छोड़ने जा रहे ऑटो को सामने से आ रही कार ने इस कदर टक्कर मारी कि ऑटो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।टक्कर मारने के बाद आरोपी कार का चालक वाहन सहित फरार हो गया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।इस टक्कर में ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोटे आई है उसे अस्पताल भेजा गया है