केिशनपुर: मां-बेटे की बाल-बाल बची जान, लाखों की गृहस्थी स्वाहा
किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत अंतर्गत थरबिट्टा वार्ड संख्या-06 में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक कोसी विस्थापित परिवार की पूरी गृहस्थी तबाह कर दी। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो आवासीय घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के दौरान घर में सो रही एक महिला और उसका छोटा बेटा ग्रामीणों की तत्परता से बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवार