मिहींपुरवा: गढ़ीघाट पुल का अप्रोच बांधने का कार्य हुआ शुरू, लोगों ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
बीते माह पूर्व आयी बाढ़ में गढ़ी घाट स्थिति पुल का आप्रोच एक तरफ से कट गया था जिसे रोकने के लिय विधायक नानपारा ने मिट्टी पटवायी थी लेकिन फिर भी आप्रोच कट गया। ये मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ता हैं। आप्रोच कटने की शिकायत लोगों ने पहले जनप्रतिनिधि से की। जब कार्य शुरू नहीं हुवा तो मुख्यमंत्री से की। इसके बाद pwd विभाग द्बारा आप्रोच को बांधने के लिय कार्य शुरू किया