उदयपुर जिले के नुरडा पंचायत में रविवार शाम 6 बजे तक एसडीएम ने ग्रामीण सेवा पर्व पखवाड़ा शिविर में आमजन की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए। मावली के नुरडा में ग्रामीण सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत शिविर आयोजित हुआ। जिसमे उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके निस्तारण किया। नाम संशोधन, नामांतरण की समस्याओ का समाधान हुआ।