बालाघाट: 75 दिनों से बूढ़ी शराब दुकान हटाने की मांग पर डटी महिलाएं, गांधीवादी आंदोलन बना मिसाल
शहर के बूढ़ी क्षेत्र में स्थित लगभग 45 वर्ष पुरानी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं का आंदोलन लगातार 75वें दिन भी जारी है। महिलाओं ने 13 अप्रैल से धरना शुरू किया था और तब से प्रतिदिन शराब दुकान के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबादी बढ़ने के बाद शराब दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल खराब होने लगा था।