गोरखपुर: सीएम योगी ने बच्चों को पास बुलाकर की मुलाकात, दिया आशीर्वाद और चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपने परिजनों के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आए बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया।उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, हंसी-ठिठोली के बीच उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और फिर चॉकलेट देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।उक्त की जानकारी मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा आज दिन बुधवार सुबह 10 बजे मिली।