हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सन् 1857 में देश की पहली आजादी की लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि 25 नवंबर तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दौरे से पहले शहीद स्मारक तैयार हो जाए और यदि उन्हें समय मिले तो वह इसका अवलोकन और उद्घाटन कर सकें।