हुज़ूर: रीवा दौरे पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, मोदी सरकार पर किया तीखा हमला, बजट में एमपी को बताया शून्य
आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे ही थे कि केंद्रीय बजट को लेकर उनका एक बड़ा और तीखा बयान सामने आ गया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया था। साथ ही 2022 तक भारत को नई दिशा देन