गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बिसवां की नगर इकाई कमलापुर द्वारा ग्राम पतारा कला में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय पतारा से हुआ, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतापुर की विभाग छात्रा प्रमुख रही।