करपी: करपी में इंडिया गठबंधन द्वारा शुक्रवार को संवाद पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
Karpi, Arwal | Aug 29, 2025 करपी प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे इंडिया गठबंधन के द्वारा संवाद पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ राजद नेता रामबाबू यादव ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को वरिष्ठ राजद नेता पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह ने संबोधित किया।