गिरिडीह: पचंबा के करहरबरी ग्राम नरेंद्रपुर टोला मकपिट्टो में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
पचंबा थाना क्षेत्र के करहरबरी पंचायत अंतर्गत ग्राम नरेंद्रपुर टोला मकपिट्टो में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्रशासन ने शुक्रवार को 10 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन से कई घरों की बाउंड्री को तोड़ा गया। सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत चिन्हित अतिक्रमण को हटाने के लिए को प्रशासन की टीम नरेंद्रपुर टोला मकपिट्टो पहुंची।