आज शुक्रवार शाम 5 बजे शहरी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। एकदम से हुई बरसात से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व भी दिन में रूक रुक कर बरसात होती रही। जिससे मुख्य बाजार, नई व पुरानी धान मंडी में पानी भर गया। वहीं बारिश के बाद आसमान में इंद्र धनुष नजर आया। जिसे बच्चों ने चाव से देखा।