मंझनपुर: जिला अस्पताल के सामने बोलेरो ने आगे जा रही कार को मारी टक्कर, बवाल को देखते हुए पुलिस ने थाने ले गई
कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर की यह घटना बताई जाती है जहां पर रविवार की शाम जिला अस्पताल के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने आगे जा रही एक कार को टक्कर मार दिया है। दोनों गाड़ी वालों में बहस शुरू हो गई।इस बात की जानकारी जब मंझनपुर पुलिस को मिली तो बवाल को देखते हुए दोनों पक्षों को अपने साथ थाने लेकर चली गई है।