कुनकुरी: नारायणपुर में नवरात्र की धूम, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर्व पर नारायणपुर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील नारायणपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संध्या आरती में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और