बरेली: नगर निगम बवाल के मामले पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने दी जानकारी
बरेली में नगर आयुक्त कार्यालय पर एवीबीपी कार्यकर्ताओं और निगम कर्मियों के बीच हुई मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था बंद हो गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि नियम अनुसार शुल्क मांगने पर हंगामा किया गया।