मथुरा: राया रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत व बेटा बाल-बाल बचा
थाना राया क्षेत्र के सासनी रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई मृतका की पहचान शिवकुमारी पत्नी शेर सिंह निवासी मंडी चौराहा रूकमणि विहार मथुरा के रूप में हुई मां बेटा बाइक से जा रहे थे तभी रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया जिसमें मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने सब पोस्टमार्टम को भेजा और जांच में जुटी है