प्लस टू हाई स्कूल जामा के सहायक शिक्षक एवं झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ दुमका के जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार का आकस्मिक निधन हो गया।दिवंगत शिक्षक बुलबुल कुमार जामा प्लस टू विद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।इनके आकस्मिक निधन से रविवार 10:00 के लगभग जानकारी मिलते हीं जामा प्रखंड क्षेत्र में एवं शिक्षा जगत में शोक व्याप्त हो गया।