भिवानी: भिवानी में राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक ने कहा JJP की चाबी खोल रही है प्रदेश में नए विकास के द्वारा
प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रभारी अनुप धानक ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जननायक जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर संगठन मजबूती पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जजपा की चाबी प्रदेश में विकास के दरवाजे खोलने का काम कर रही है।