कटंगी: पिता की डांट के बाद बिरसोला का 28 वर्षीय युवक लापता, परिजनों को सता रही चिंता
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरसोला का एक 28 वर्षीय युवक करीब 10 दिनों से लापता है। पिता की मामूली सी डांट के बाद से युवक घर पर बिना कुछ बताए कहीं चले गया है। लापता युवक की परिजन और पुलिस दोनों ही तलाश कर रहे हैं। युवक का पूरा परिवार उसकी चिंता में डूबा हुआ है। लापता युवक शुभम बोपचे के पिता द्वारका प्रसाद बोपचे ने बताया कि वह घर से गुस्सा होकर गया है।