खगड़िया: सदर अस्पताल में फाइलेरिया की दवा का सेवन कर डीएम अमित कुमार पांडेय ने किया एमडीए अभियान का शुभारंभ
शनिवार को सदर अस्पताल में एएनएम स्कूल कि छात्राओं के सामने खुद फाइलेरिया कि दवा का सेवन कर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आप लोग यह सुनिश्चित करें कि पूरे अभियान में फाइलेरिया कि दवा के रूप में अल्बेंडाजोल और डीईसी का सेवन करें। किसी भी स्थिति में दवाओं का डिस्ट्रीब्यूशन नहीं हो।