खगड़िया: चुकती गांव के निकट सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर चुकती गांव के निकट घायल युवक की शनिवार की मौत हो गई। उसका बेगूसराय के निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा था। मृतक मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव निवासी मदन तांती का पुत्र विशाल उर्फ बल्ले बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुई घटना में बाइक सवार अन्य दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।