खगड़िया: धमारा घाट के समीप रेलवे पुल कठपुलिया के पास मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया के जरिए परिजनों ने किया शव की पहचान
मानसी थाना क्षेत्र के धमारा घाट से उतर रेलवे कठपुलिया के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हो पाई है। शव की पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना अंतर्गत बनगामा गांव निवासी शिव शंकर चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक आठ फरवरी को घर से निकला था।