गभाना: वीरपुरा बिजलीघर पर भाकियू भानू गुट के नेतृत्व में किसानों ने तालाबंदी कर किया धरना प्रदर्शन, JE पर रिश्वत मांगने का आरोप
गभाना क्षेत्र के गांव वीरपुरा स्थित बिजलीघर पर सोमवार को बिजली संकट और कथित रिश्वतखोरी के विरोध में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह 10 बजे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया।