सहसपुर लोहारा: राजनांदगांव लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने अपनी धर्म पत्नी के साथ पहुंचकर लोहारा मतदान केंद्र में किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व पर 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है। जहा राजनांदगांव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सांसद संतोष पांडे ने कबीरधाम जिले के लोहारा मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया।इस दौरान सांसद संतोष पांडे की धर्मपत्नी रेखा पांडे ने भी मतदान किया।उन्होंने कहा जीत को लेकर वे पूरी तरह से आश्वस्त है।