सहसपुर लोहारा: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पोंडी नगर में पोंडी पुलिस और सीआरपीएफ 211 वाहिनी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पोंडी नगर सहित आसपास के ग्राम कुसुमघटा व मानिकपुर में पोंडी पुलिस के साथ सीआरपीएफ 211 वाहीनी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में रहने वाले असामाजिक तत्वों को निर्देशित करते हुए किसी भी प्रकार की लोकसभा चुनाव के दौरान वारदात को अंजाम नहीं देने को निर्देशित किया।