सहसपुर लोहारा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा 24 अप्रैल को लोहारा वियाकाखंड के ग्राम टाटावाही सहित दर्जनों गांवों का करेंगे दौरा
कबीरधाम जिले के दोनो विधानसभा में 26 अप्रैल को मतदान होना है।इसको लेकर प्रचार प्रसार का सिलसिला लगातार चल रहा है।वही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार प्रसार का दौर खत्म हो जाएगा।इसको देखते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा लोहारा विकासखंड के ग्राम टाटावाही सहित दर्जनों का दौरा करेंगे और लोगो से जन संपर्क करेंगे।