बेंगाबाद: मोतीलेदा के पास वास्तु विहार कॉलोनी में मारपीट, 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज
बेंगाबाद के मोतीलेदा के पास वास्तु विहार कॉलोनी में रहने वाले 3 लोग मारपीट में घायल हो गए। तीनों का इलाज सोमवार रात 8 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि चंद्रशेखर मंडल की पत्नी सपना देवी उसका एक लड़का एक लड़की यशराज कुमार और अंजली कुमारी को वहीं के लोग बाहर से कुछ गुंडे मंगा कर मारपीट किया। जिसमें तीनों घायल हो गए।