मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. चुुफाल ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र की चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण कर दवा, साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।