सागर नगर: सागर के बस स्टैंड से बालिका का अपहरण करने वाले आरोपियों को गोपालगंज पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया।
सागर में संतान की चाह में दंपति ने अपनी एक साथी के साथ मिलकर 6 वर्षीय बालिका का अपहरण सागर के बस स्टैंड से किया था। मामले में पुलिस ने भोपाल से दंपती सहित उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया हैं। बालिका को सुरक्षित मुक्त कराकर माता-पिता के हवाले किया गया है। गोपालगंज पुलिस ने दंपति व उनका सहयोग करने वाले और वैधानिक कार्रवाई की है।