खरगोन। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के शनिवार को एक दिवसीय खरगोन दौरे पर पहुंचने पर युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी अलग-अलग अंदाज में अपनी ताकत दिखाते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।