अग्रवाल सेवा समिति कोरबा रोड चांपा ने आज शाम एसडीओपी चांपा कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी एवं अन्य महापुरूषों के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करते उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।