शामली: थानाभवन के ख्यावड़ी के पास दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कार का एक्सल टूटा, दिल्ली निवासी 1 व्यक्ति की हुई मौत
Shamli, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही घटना में थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी के पास दिल्ली—देहरादून कॉरिडोर पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक कार का अचानक एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दिल्ली निवासी वैभव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि परिजन कार्रवाई से इंकार कर शव को साथ ले गए हैं।