फरीदाबाद: पुलिस चौकी सिकरोना की टीम ने अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को पुलिस चौकी सिकरोना इंचार्ज प्रदीप मोर ने की टीम ने वर्ष 2010 से गौ तस्करी के समय हत्या के प्रयाश के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2008 में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी को कोर्ट के द्वारा वर्ष 2010 में पीओ घोषित कर दिया था। आरोपी को पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी।