गंगधार: पगारिया में पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
पगारिया में पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रही स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जहां से पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जिस पर कोर्ट द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी रामभरोसी मीणा ने बताया कि गुमान सिंह पुत्र मांगीलाल उम्र 63 वर्ष लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।