कोयलांचल क्षेत्र भालूमाड़ा में युवाओं के बीच “बोनफिस सॉल्यूशन” सूंघने की खतरनाक लत फैल रही है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल क्लब के पीछे रोज़ाना युवक कपड़ों में सॉल्यूशन डालकर नशा करते हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह सॉल्यूशन क्षेत्र की एक पुस्तक भंडार दुकान से खुलेआम बेचा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से दुकान की सीसीटीवी जांच की मांग की है ।