लोहरदगा: लोहरदगा जिला के प्रवासियों को SIS में मिलेगा रोजगार, सतीश कुमार सिंह हैं भर्ती अधिकारी
SIS सिक्योरिटी भर्ती अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने सोमवार शाम 5:30 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं टीवी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा लोहरदगा में दिनांक 27 जनवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक एसआईएस भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है।