पूसा: मोरसंड बहादुरपुर के रहने वाले जख्मी युवक की पटना के निजी नर्सिंग होम में हुई मौत, शव को पीएम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड बहादुरपुर के रहने वाले अमरजीत कुमार ने बताया कि उनके जख्मी भाई का इलाज के दौरान पटना में शनिवार को मौत हो गई। शव को 1:00 बजे दिन में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया कि 27 अगस्त को समस्तीपुर से बाइक से घर आने के दौरान सिंधिया में ट्रैक्टर की टक्कर से उनका भाई जख्मी हो गया था।