मुंगावली के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पराली जलाने पर प्रशासन की रोक के बावजूद किसान पराली में आग लगा रहे हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कई गांवों में फसल अवशेष धधकते देखे गए। जिला प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी और रोक लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है।