भानपुरी: बकावंड में भतरा समाज ने बिठाल समरथ देव की स्थापना की, सांसद महेश कश्यप हुए शामिल
जगदलपुर : सम्भागीय भतरा समाज कल्याण समिति दाबगुड़ा के तत्वाधान में बस्तर जिले के बकावंड में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुरातनकालीन सामाजिक न्याय के प्रतीक और समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाने वाले आराध्य 'बिठाल समरथ देव' की विधि विधान से स्थापना करना था। इस गरिमामयी समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप विशेष रूप से शामि