जबलपुर: करमेता में आधा दर्जन बदमाशों ने घर के बाहर बम चला कर फैलाया आतंक, घटना सीसीटीवी में कैद, थाना प्रभारी ने दी जानकारी
जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र की करमेता बस्ती में 8 से 10 बदमाशों ने एक घर पर पटाखे फेंककर इलाके में दहशत फैला दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बतादे आपको बदमाशों ने सुमित चौबे के घर को निशाना बनाया। बमबाजी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद डरे-सहमे लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।