ग्राम खांडा में रिचार्ज पिट अधूरा होने के बावजूद कागज़ों में पूरा दिखाकर करीब 22 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। मजदूरी और मटेरियल मद से राशि निकाली गई, जबकि कार्य लंबित है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने काम जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन पेमेंट की अनियमितता पर सवाल बरकरार हैं।