स्वास्थ्य बिगड़ने पर पूर्व विधायक एवं पूर्व कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
डेली हिमाचल न्यूज़ | नेरचौक से गोविंद ठाकुर की रिपोर्ट
पूर्व विधायक एवं पूर्व कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नेरचौक में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनका शुगर लेवल अचानक कम हो जाने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है तथा स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। एहतियात के तौर पर उन्हें चिकित्सकीय निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा गया है। यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार बना रहा तो उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। प्रकाश चौधरी के अस्पताल मे�